Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUttarakhandउत्तराखंड में यहां भालू के हमले में ग्रामीण जख्मी, दहशत में आए...

उत्तराखंड में यहां भालू के हमले में ग्रामीण जख्मी, दहशत में आए लोग

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जुणगा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. भालू के हमले से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी ब्रह्मखाल में भर्ती किया गया है. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इससे पहले भी जिले में भालू ने कई लोगों को घायल किया है.
सुबह करीब साढ़े दस बजे जुणगा गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश उर्फ मकानी सिंह भंडारी पुत्र केंद्र सिंह घंडियाल धार नामे तोक में किसी काम से गया था. इसी दौरान वहां एक बड़ा भालू अपने दो बच्चों के साथ अचानक उस पर हमला करने आ गया. व्यक्ति किसी तरह भालू के हमले से जान छुड़ाकर भागा. इस दौरान आसपास लोगों ने भी शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया.
भालू के हमले में व्यक्ति का पैर, कोहनी और कान बुरी तरह से जख्मी हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में वन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे. दोपहर के समय घायल व्यक्ति को ब्रह्मखाल स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments