ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में 125 से अधिक फाइटर जेट और मिसाइलें शामिल

0
560

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में 125 से अधिक फाइटर जेट और मिसाइलें शामिल

अमेरिका ने रविवार तड़के एक गुप्त और बड़े सैन्य अभियान के तहत ईरान पर हमला किया। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया। पेंटागन के अनुसार, इस कार्रवाई में 125 से अधिक लड़ाकू विमान और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि यह हमला ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों – फोर्दो और नतांज, के साथ-साथ इस्फहान शहर में भी किया गया। उन्होंने कहा, “हमने उन ठिकानों को निशाना बनाया जो सीधे तौर पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े हैं। ऑपरेशन इस तरह से किया गया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो।”

यह हमला क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर गंभीर कूटनीतिक प्रतिक्रिया ला सकता है।