Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_img
HomeUttarakhand Newsहरिद्वार: चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के...

हरिद्वार: चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार

हरिद्वार: चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार Haridwar: The chief priest of Chandi Devi Temple, Rohit Giri, has been arrested in a case of molestation of a woman.

हरिद्वार, 15 मई 2025
प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। महंत के खिलाफ लुधियाना निवासी एक महिला की शिकायत पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस की एक टीम हरिद्वार पहुंची और उन्हें श्यामपुर थाना क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महिला की महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, और वह आध्यात्मिक सहायता हेतु हरिद्वार आई थी। महिला का आरोप है कि उसके बाद महंत उसे अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे।

शिकायत के अनुसार, 14 मार्च को महंत लुधियाना आए, और महिला को मिलने बुलाकर उसे कार में सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़खानी की। लुधियाना में इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया।

गिरफ्तारी की पुष्टि

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि पंजाब पुलिस की टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी की है और महंत को लुधियाना ले जाया गया है।

महंत के आवास पर हंगामा

गिरफ्तारी के दौरान महंत की पहली पत्नी कुछ लोगों के साथ आवास पर पहुंची और हंगामा व तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक न होने के बावजूद रोहित गिरी ने दूसरी महिला से विवाह कर रखा है और अब एक अन्य महिला से छेड़खानी मामले में गिरफ्तारी ने हालात को और जटिल बना दिया है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments