spot_img
Tuesday, March 21, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराष्टीयYouTube Music पर गाने डाउनलोड करना हुआ आसान

YouTube Music पर गाने डाउनलोड करना हुआ आसान

YouTube Music पर गाने डाउनलोड करना हुआ आसान

Google का वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube अपने म्यूजिक प्लेटफॉर्म YouTube Music में कई नए फीचर को जोड़ा है। इस नए फीचर में ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड करने से लेकर YouTube स्टूडियो में पॉडकास्ट बनाने तक की सुविधा मिलेगी। ये नए फीचर अभी एपल यानी आईओएस यूजर के लिए नहीं आये हैं।

ये हैं डिटेल फीचर:

Google के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने अपने म्यूजिक एप में एक नया अपडेट जोड़ा है, जो यूजर्स को हाल ही में प्ले किए गए गानों को एंड्रॉइड पर अपने आप डाउनलोड करने की सुविधा देता है। 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, “recently played songs” ऑप्शन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वाले यूजर गानें के लिए डाउनलोड और स्टोरेज में दिखाई देगा।

नया अपडेट यूजर को हाल ही में चलाए गए 200 गानों तक डाउनलोड करने की अनुमति देता है। यूजर इस नए फीचर को अपने डिवाइस में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, यह मौजूदा “स्मार्ट डाउनलोड” फीचर से अलग है जो 500 गानों तक जाती है।

ios पर YouTube Music के लिए हाल ही में प्ले किये गए गाने की सेटिंग की घोषणा की जानी बाकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक जायंट ने नाउ प्लेइंग और सर्च रिजल्ट्स के संबंधित टैब में अन्य परफॉरमेंस के तहत लाइव, कवर और रीमिक्स लेबल को जोड़ने की भी पुष्टि की है। YouTube ने घोषणा की है कि अमेरिकी निर्माता अब YouTube स्टूडियो में पॉडकास्ट बना सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने ये भी घोषणा की है कि म्यूजिक ऐप में पॉडकास्ट को बहुत जल्द जोड़ेगी।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!