Homeउत्तराखंडश्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पुष्कर सिंह धामी

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में पुष्कर सिंह धामी

राजा का स्वभाव उसकी प्रजा के लिए मिलनसार हो तो हर कोई अपने राजा से खुश रहता है हर जगह फिर वो कुमायु मंडल हो या गढ़वाल मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी लोगो से मिलनसार रूप में मिल रहे है बच्चो के प्रति उनका प्यार हर जगह देखा जा रहा है जागेश्वर में जाने पर बच्चो के साथ सेल्फी लेते हुए उनके कई फोटो वायरल हो चुके है ऐसी ही तस्वीर गढ़वाल मंडल में देखे जाने को मिली है

टिहरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधायक विनोद कंडारी के नैलचामी, टिहरी गढ़वाल स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को श्रीमद्भागवत महापुराण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों पर भगवान की आज्ञा से ही इंसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। तथा पुण्य आत्माओं की शान्ति के साथ ही कथा श्रवण करने वालों के विचारो में भी पवित्रता आती है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।

डेली Uttarakhand Hindi News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!