धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर Uttarakhand Dharmik Tourism Vijan देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एकसमान कानून लागू होगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन एक बड़ा रोजगार का अवसर बन सकता है धार्मिक पर्यटन को उत्तराखंड में बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई ऐसे धार्मिक कॉरिडोर बनाये जाने पर मंथन कर रही है जो उत्तराखंड में आय का बड़ा साधन बन सकते है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है उत्तराखंड अध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। राज्य में धार्मिक पर्यटन को विकसित किये जाने से यहाँ के लोकल लोगो को रोजगार भी मिलेगा कुमायु मंडल में बड़े पैमाने पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के संकेत मिले है।
उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन एक बड़ा रोजगार का साधन बन सकता है आने वाले समय में अगर राज्य सरकार कॉरिडोर बनाये जाने का रास्ता तय करती है तो उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलता हुआ नज़र आएगा यही नहीं धार्मिक पर्यटन के कॉरिडोर से यहाँ के लोकल कारोबारी भी रोजगार के नए अवसर तलाश सकेंगे।