spot_img
Tuesday, March 21, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड बजट सत्र आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश, विपक्ष के सदस्य एक दिन...

उत्तराखंड बजट सत्र आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश, विपक्ष के सदस्य एक दिन के लिए निलंबित

उत्तराखंड बजट सत्र आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश, विपक्ष के सदस्य एक दिन के लिए निलंबित

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में हंगामेदार विपक्ष को अपना विरोध करना भारी पढ़ा है सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों को एक दिने के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया सदन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के तेवर तल्ख नजर आए। सबसे पहले विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया गया। साथ ही विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती घोटाला और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांगसदन में खूब हंगामा किया। जिसके चलते उन्हें एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।

सोमवार को राज्यपाल राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि) ने 16 पन्नों का अभिभाषण पढ़ा था। जिसमें उन्होंने धामी सरकार के भावी विकास का विजन रखा था। सत्र के दौरान धामी सरकार 15 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेगी। सदन में दूसरे दिन भी विपक्ष लगातार हंगामा करता नज़र आया है जिसके चलते सदन में सरकार को अपने काम काज के लिए हंगामे के बीच सत्र को चलाना पढ़ा है

आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7.08 अनुमानित है। जो कि 2021-22 में थी 7.05 थी।जीएसडीपी बढ़कर पहुंची 3.02 लाख करोड़ पहुंची। जो गत वर्ष 2.65 लाख करोड़ अनुमानित थी।
प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.33 लाख पहुंचीं। जो कि गत वर्ष 2.05 लाख अनुमानित थी।
प्रति व्यक्ति आय में 10.05 फीसदी की हुई बढ़ोतरी।

मंगलवार को कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और विधायकों ने गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान की मांग को लेकर हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!