spot_img
Wednesday, March 22, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तरकाशीUttarakhand: बागेश्वर में घर के अंदर मिले मां और तीन बच्चों के...

Uttarakhand: बागेश्वर में घर के अंदर मिले मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव, घटना से पूरे इलाके में मचा कोहराम

Uttarakhand: बागेश्वर में घर के अंदर मिले मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव, घटना से पूरे इलाके में मचा कोहराम

उत्तराखंड के बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक जोशीगांव में एक मकान से एक विवाहिता और उसके तीन बच्चों के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक 5-6 महीने का बच्चा भी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के आधार पर पुलिस इस मामले को फ़िलहाल खुदकुशी मान रही है।

बृहस्पतिवार शाम पुलिस को जिला मुख्यालय से साढ़े चार किमी दूर जोशीगांव में एक मकान से बदबू आने और दरवाजे अंदर से बंद होने की सूचना मिली। एसपी हिमांशु कुमार वर्मा, एसडीएम हर गिरी, सीओ अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मकान में कपकोट के भनार गांव के मूल निवासी भूपाल राम का परिवार रहता था। घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के शव होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार शवों पर कहीं किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव कई दिन पुराने होने की आशंका जताई जा रही है। वही भूपाल राम भी कई महीने से लापता बताया जा रहा है।

लकड़ी के बर्तन, ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता है भूपाल
स्थानीय लोगों के अनुसार भूपाल राम लकड़ी के बर्तनों के साथ ही ढोल, दमाऊ बनाने का काम करता था। उसकी बड़ी लड़की की शादी हो गई थी। वह काफी समय से घर से लापता था।

भूपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है
पुलिस के अनुसार भूपाल राम के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। गिरफ्तारी के डर से वह घर से फरार रहता था। यह भी मालूम हुआ है कि पुलिस से बचकर कभी-कभार घर में उसका आना-जाना होता था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस के अनुसार भूपाल राम धोखेबाज किस्म का व्यक्ति है। उसने कई लोगों से ठगी की है। उसी की वजह से वह लोगों और पुलिस से छिपता फिरता था। वर्तमान में भी वह फरार है।

घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

 

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!