2022 सियासत में टिहरी की रियासत Uttarakhand Assembly Election Tihari 2022 देहरादून उत्तराखंड की सियासत में एक ऐसी सीट जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस दोनों ही राजनैतिक पार्टी अभी तक अपने प्रत्याशी को घोषित नहीं कर सकी है ये सीट उत्तराखंड में बड़े कद वाली सीट के रूप में उभर कर सामने आती हुई देखी जा रही है उत्तराखंड में सियासत 2022 में किशोर उपाध्याय ने अपने राजनैतिक कद को ऊंचा कर दिया है किशोर अभी तक अपना अगला कदम किस पार्टी की तरफ रखेंगे ये भी तय नहीं है हलाकि कांग्रेस ने उनको कुछ दिनों पहले सभी पदों से हटा कर उत्तराखंड की सियासत में बड़ा स्ट्रोक खेला था कांग्रेस अपने कदम से राज्य में असहज नज़र आ रही थी जो अभी तक तस्वीर को साफ नहीं कर सकी है।
किशोर उपाध्याय का कद उत्तराखंड की राजनीति मे कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है भाजपा और कांग्रेस दोनो ने अभी तक सिर्फ टिहरी का टिकट घोषित नही किया है। भाजपा की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है और कांग्रेस की 6 सीटों पर । दोनों ही पार्टियों में एक ही सीट कॉमन है और वो है टिहरी। टिहरी की सियासत में किशोर का दखल बता रहा है दोनों राजनैतिक पार्टी यहाँ पर हर तरह से अपना राजनैतिक फायदा देखती हुई नज़र आ रही है किशोर की सियासत को अगर देखा जाएं तो वो जिस पार्टी की तरफ जायेगे वो उस राजनैतिक पार्टी के लिए एक ऐसा कदम रहने वाला है जो सत्ता तक पहुंच बना पाने में सेतु का काम करेंगे।
किशोर उपाध्याय के बारे में कहा जा रहा है वो अपना राजनैतिक नया घरोंदा बना सकते है क्योकि कांग्रेस में जिस तरह से उनको राजनैतिक नुकसान हरीश रावत कैंप की तरफ से मिला है आगे वाले समय में वो अपना हर कदम फुक फुक कर रखने वाले है शायद यही वजह है उत्तराखंड में एक मात्र ऐसी सीट टिहरी पर सियासत का अंक उस तुरपा के पत्ते की तरह हो गया है जो जिधर भी जायेगा वहाँ उस पार्टी के लिए इक्का साबित होने वाला है।
एक नयी सियासत का चैप्टर लिख कर क्या किशोर उत्तराखंड में कमल की तरफ जायेगे या फिर कांग्रेस उनका किया गया अपमान वापिस लेगी इसको लेकर राजनैतिक नजरें किशोर वाली टिहरी सीट पर बनी हुई है ब्राह्मण नेता के रूप में किशोर विधानसभा चुनाव 2022 में एक नया क्लीमेक्स दिखा पाने में कितना सफल रहने वाले ये भी आने वाला समय बताएगा बरहाल उत्तराखड की सियासत में वो किशोर उपाध्याय अपना राजनैतिक वजन ऊंचा करने में सफल साबित हुए है।