बीजेपी में किशोर की इंट्री कांग्रेस के ताबूत में ठोकेंगे कील Uttarakhand Assembly Election 2022 देहरादून उत्तराखंड में सियासी संग्राम बदल गया है टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही थीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होकर गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में कमल के लिए जीत का मिशन लेकर अपनी नयी राजनैतिक पारी की शुरवात कर गए।
उत्तराखंड में सियासत में नया चरण शुरू करने वाले किशोर का दखल कई विधानसभा सीट पर देखें जाने को मिलता हुआ नज़र आएगा उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा राजनैतिक नुकसान किशोर के जाने के बाद हुआ है जबकि बीजेपी को इसका लाभ चुनाव में मिलता हुआ देखा जा रहा है किशोर की पकड़ में कई ऐसी विधानसभा भी मौजूद है जिसका लाभ वो बीजेपी को दिलवाने में अपनी राजनैतिक पकड़ का उपयोग करते हुए नज़र आएंगे किशोर कांग्रेस में पिछले काफी समय से अपने को असहज महसूस कर रहे थे लेकिन अब 2022 की सियासत में वो नया टिहरी रियासत से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
उत्तराखंड में किशोर उपाध्याय बीजेपी के लिए एक बेहतर पोलटिकल नेता के रूप में साबित हो सकते है वो टिहरी से अपना पहला चुनाव बीजेपी के कमल के निशान पर लड़ेंगे वही सियासत में देखा जाएं तो उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका किशोर उपाध्याय के जाने से लगा है जिसकी पूर्ति कांग्रेस के लिए राज्य में होना आसान नहीं है वो ब्राह्मण नेता के रूप में अपना राजनैतिक वजन राज्य की हर विधानसभा में रखते है बतौर उनके कई ऐसे राजनैतिक नेताओं से आपसी सम्बन्ध देखने को मिलते है जिसका फायदा बीजेपी को 2022 के चुनाव में मिलता हुआ नज़र आएगा।
अगर ये कहा जाएं 2022 के चुनावी रण में वो कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगे क्योकि कांग्रेस में रहकर हरीश रावत के बूते जितना राजनैतिक नुकसान किशोर उपाध्याय को मिला है उसकी भरपाई करना भी एक नए राजनैतिक पारी वाले खिलाडी के लिए जरुरी है किशोर उपाध्याय अपनी नयी राजनैतिक पारी का आगाज बेहतर बैटिंग करते हुए करने जा रहे है क्योकि उत्तराखंड की सियासत को वो बखूबी जानते है सिर्फ पिच बदली है खिलाडी को अपनी बैटिंग बदली हुई पिच पर करनी है।