Homeउत्तराखंडमुंबई में घुसे आतंकी, अज्ञात कॉलर ने फोन नंबर और गांडी नंबर...

मुंबई में घुसे आतंकी, अज्ञात कॉलर ने फोन नंबर और गांडी नंबर की दी जानकारी 

मुंबई में घुसे आतंकी, अज्ञात कॉलर ने फोन नंबर और गांडी नंबर की दी जानकारी 

26/11 हमले के बाद एक बार फिर आतंकवादी मुंबई को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई में दुबई के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादी घुस आए हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बता दें, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को शनिवार को जानकारी मिली कि शहर में तीन आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं। फोन करने वाले ने बताया कि शुक्रवार सुबह दुबई के रास्ते पाकिस्तान के तीन आंतकवादी मुंबई पहुंचे हैं। फिलहाल कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।

फर्जी कॉल होने का संदेह:
अज्ञात कॉलर ने एक आतंकवादी की पहचान भी उजागर की है। आतंकी का नाम मुजीब सैय्यद बताया। साथ ही उसके फोन नंबर और गांडी नंबर के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना से जुड़े अधिकारियों को संदेह है कि ये जानकारी फर्जी हो सकती है। पुलिस फोन करने वाले का पता लगा रही है।

2008 में हुआ था हमला:
गौरतलब है, मुंबई में पहले भी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को हमला कर दिया था। यह हमला 29 नवंबर को रुका। इस दौरान 166 लोगों मारे गए, वहीं 300 लोग घायल हुए थे। इस घटना में भारतीय सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई थी। जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। अजमल कसाब इकलौता आतंकवादी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया और 21 नवंबर 2012 में फांसी दे दी गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!