Homeचम्पावतटनकपुर शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे

टनकपुर शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे

टनकपुर शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे

उत्तराखंड के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।

बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए। उत्तराखंड पुलिस टीम दोनों को खोज रही है फ़िलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनों को बरामद नहीं किया जा सका था पुलिस का शारदा नदी में अभियान चल रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!