पहाड़ों पर मौसम की कही पहली तो कही दूसरी बर्फबारी से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है नए साल में पहाड़ बर्फ से ढक गए है शिमला हिमाचल में बर्फ से कई रास्ते बंद है तो वही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले एरिया में मौसम की पहली बर्फ़ से पहाड़ सफेद चादर में नजर आ रहे है
धनोल्टी चकराता में बर्फ से ठंड बढ़ गई है वही जोशीमठ में बर्फ पढ़ने से राहत बचाव कार्य प्रभावित हो गए है जोशीमठ में देर रात पहली बार बर्फ गिर जाने से ठंडा अधिक हो गया है। मंसूरी में बर्फ गिरने का इंतजार कर रहे लोगो के लिए फिलहाल ठंडा अधिक होने से भीड़ देखी जा रही है संख्या अधिक होने के चलते मंसूरी की मॉल रोड पर क्राउड है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। शिमला और मनाली में भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ोतरी हुई है। बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटक शिमला के निकट पर्यटन स्थल कुफरी का रुख कर रहे हैं। मनाली में अब तक एक इंच बर्फबारी हुई है। उधर, अटल टनल रोहतांग में एक फीट और सोलंगनाला में 10 इंच बर्फबारी हुई है।