spot_img
Monday, June 5, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविजिलेंस ने पकड़ा आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पेशकार

विजिलेंस ने पकड़ा आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पेशकार

विजिलेंस ने पकड़ा आठ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पेशकार

रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी।

 

शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!