देहरादून भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की महिलाओं को बसों में सफर करने पर रक्षाबंधन का तोहफा दिया है हालांकि हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बसों में फ्री सफर करने के लिए राज्य का परिवहन विभाग आदेश करता है लेकिन इस बार समय पर आदेश जारी होने से इसका लाभ महिला वर्ग को मिलेगा।
रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त 2022को मनाया जाएगा जिसको देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं के लिए बसों में फ्री सफर करने का आदेश दिया है उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों से लेकर तमाम मैदानी जनपदों में महिला वर्ग भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए जाती हैं हर साल मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व भाई की कलाई पर रक्षा कवच के रूप में जाना जाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।