नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेने जा रही हैं। खास बात है कि इसके साथ ही वह देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बन जाएंगी। 18 जुलाई को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। भाजपा ने जीत को लेकर पूरे देश भर में उत्साह जैसे पर्व मनाया है नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सबसे पहले घर से राजघाट पर पहुंची जहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता को नमन किया है।
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से सोमवार मॉर्निंग राजघाट के लिए रवाना हो गई हैं। सोमवार को वो संसद के सेंट्रल हॉल में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उनके शपथ कार्यक्रम में उनके परिवार के चार लोग भाई भाभी एवं दो अन्य लोग शामिल होंगे भाजपा के कई दिग्गज से लेकर राज्यों के सी ऍम देश के 15वें राष्ट्रपति की शपथ का हिस्सा बनेगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ को लेकर सोमवार दिल्ली पुलिस ने जनता को परेशानी नहीं हो इसको लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है जनता से अपील भी सोमवार मॉर्निंग नो बजे से दोपहर 12 बजे तक इस रूट्स पर जाने के बजाए दूसरे रास्तो का उपयोग करे ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह है। ऐसे में लोग कौटिल्या गोल चक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग गोलचक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेलभवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बचें।
खास बात ये भी जो आपके लिए बेहद जरुरी है जिसका सीधा मतलब राष्ट्रपति जीत के साथ ही 5 रिकॉर्ड भी बना लिए थे।
- देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति
- सबसे युवा राष्ट्रपति
- आजाद भारत में पैदा होने वाली राष्ट्रपति
- ओडिशा से पहला राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद
डेली Uttarakhand Hindi News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले