President of India प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया महादेव का रुद्राभिषेक
देहरादून प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया देहरादून विजिट का दूसरा दिन गवर्नर हाउस में लार्ड शिवा की पूजा अर्चना से शुरू होकर दिन भर काफी व्यस्त रहेगा राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा उत्तराखंड देवभूमि के धार्मिक आस्था में रहने का सौभाग्य मिला है उत्तराखंड में दूसरी बार आने का अवसर यहाँ की संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
उत्तराखंड वीरो की भूमि है भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण गवाने मर-मिटने वाले सभी वीरों को मैं सादर नमन करती हूं और ऐसे वीरों की जननी, उत्तराखंड की भूमि को शत-शत प्रणाम करती हूं। उत्तराखंड की धरती, और यहां के लोगों ने भारत माता को कितना कुछ दिया है उसका हिसाब लगाना असंभव है। भारत माता की धरती के बहुत बड़े भाग को निर्मित और सिंचित करने वाली नदी-माताओं के स्रोत उत्तराखंड में हैं। हिमालय और उत्तराखंड भारतवासियों की अंतरात्मा में बसे हुए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।