spot_img
Saturday, June 3, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeक्राइमजेल से रंगदारी वसूली अभियान ढेर जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार

जेल से रंगदारी वसूली अभियान ढेर जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार

जेल से रंगदारी वसूली अभियान ढेर जठेड़ी गैंग का शूटर गिरफ्तार Lawrence kala Jathedi Gang
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी व हरियाणा की जेलों में बंद आकाओं के निर्देश पर देशभर में रंगदारी वसूल रहे एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर अरुण राणा उर्फ ढिल्लु दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों की जेल में बंद आकाओं व गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।

इनके निर्देश पर वह रंगदारी वसूलने में लगा हुआ था। इसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने आदि के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरोह सरगना काला जठेड़ी को छुड़वाने में अरुण राणा शामिल रहा है। शूटर के कब्जे से एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी को 17 दिसंबर को सूचना मिली थी कि गांव बाजघेरा, जिला गुरुग्राम, हरियाणा निवासी शूटर अरुण राणा(30) दिल्ली व हरियाणा में रंगदारी वसूल रहा है। वह गिरोह सरगना संदीप झझेरिया उर्फ काला जठेडी व सचिन देशवाल उर्फ भांजा के निर्देश पर रंगदारी वसूल रहा है।
एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी, अजीत सिंह, एसआई राहुल खोखर व उमेश कुमार की टीम ने नजफगढ़- कापसहेड़ा रोड, चौपड़ा फार्मस बामनौली के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

आठवीं कक्षा तक पढ़ा अरुण राणा वर्ष 2015 में रंगदारी व मकोका के दो केसों में न्यायिक हिरासत में चल रहे झरौदा कलां, नजफगढ़ निवासी ओमप्रकाश डागर उर्फ काला झारौदा के संपर्क में आया। ओमप्रकाश के जरिए वह रोहतक निवासी बदमाश विकास, अभी जेल में बंद काला जठेड़ी- अनिल छिप्पी, सचिन देशवाल आदि के संपर्क में आया।

इसको विकास के साथ सांपला, रोहतक हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2017 में गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद ये टिकरी कलां निवासी नवीन के साथ वारदात करने लगा। रंगदारी वसूलने के लिए बाजघेरा गुरुग्राम में स्थित एक होटल पर फायरिंग की थी।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!