Homeउत्तराखंडहरीश रावत की रेल में सवार नहीं होंगे किशोर

हरीश रावत की रेल में सवार नहीं होंगे किशोर

हरीश रावत की रेल में सवार नहीं होंगे किशोर Harish Rawat Rail Not Join Kishor 2022 देहरादून उत्तराखंड में कांग्रेस के लीडर हरीश रावत अपने सामने किसी भी नेता का वजूद देखना नहीं चाहते यही वजह है उनके सबसे खास पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यय ने अपना दुःख सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा है चुनावी 2022 की बिसात पर जाने वाली कांग्रेस के लिए आपसी विवाद की आग में किशोर की हवा एक नया गुल खिला सकती है उत्तराखंड में हरीश रावत को उनके राजनैतिक विरोधी स्वयं भू नेता की उपाधि देकर बखान कर चुके है।

किशोर ने हरीश रावत पर बड़ा राजनैतिक हमला करते हुए कहा कैसे उनको सहसपुर से 2017 में चुनाव हरवाने के लिए एक बड़े नेता ने खेल खेला था बीते दिनों हरीश रावत ने सहसपुर विधानसभा में पद यात्रा के माध्यम से एक रैली का आयोजन किया था जिसकी जानकारी किशोर को सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने की बात कही थी।

विवाद में अब मामला आगे बड़ा तो हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया पर किशोर को बार बार ऐसी बातो को लिखने पर जवाब दिया गया है दोनों नेता 2017 से पहले एक ही थे लेकिन राजनैतिक विवाद को हवा देने का काम हरीश रावत के खास लोगो ने किया जिसकी वजह से दोनों नेता अपना राजनैतिक किला नहीं बचा सके चुनाव में मिली हार का स्वाद चख चुके दोनों नेता अब एक दूसरे पर भड़ास निकाल रहे है।

सोशल मीडिया पर उनकी आपसी लड़ाई साफ तरह से नज़र आ रही है लेकिन खबर है किशोर इस बार कोई नया राजनैतिक धमाका करने की कोशिश में जुटे हुए है। हरीश रावत की 2022 रेल में सवार नहीं होने के लिए किशोर ने अपना ट्रैक बदलते समय के अनुसार चेंज कर लिया है खबर है कांग्रेस में हरीश रावत का जमकर विरोध हो रहा है 2022 में विधानसभा चुनाव की रेल को रोकने के लिए कांग्रेस में एक बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है जिसका परिणाम अभी सामने आना शेष है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!