spot_img
Monday, June 5, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेहरादूनदूधली मोथरोवाला हाथी से हड़कंप

दूधली मोथरोवाला हाथी से हड़कंप

दूधली मोथरोवाला हाथी से हड़कंप

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक लंगड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।

 

लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास किया तब हाथी उनके पीछे दौड़ा। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हाथी दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को सूचना जरूर दें।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!