spot_img
Wednesday, March 22, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeक्राइमकुल्हाड़ी से अवैध संबंध के चलते हत्या हत्यारा गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से अवैध संबंध के चलते हत्या हत्यारा गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से अवैध संबंध के चलते हत्या हत्यारा गिरफ्तार : रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पत्नी से अवैध सम्बन्ध होने के चलते देहरादून में हत्या होने की बात पुलिस जांच में सामने आई है रायपुर थाना एरिया में हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी मची रही लेकिन अब आरोपी को पकड़ किया गया है

बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!