spot_img
Wednesday, March 22, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराष्टीयसीएम योगी: चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगी सरकार

सीएम योगी: चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगी सरकार

सीएम योगी: चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगी सरकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार चार साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी। यूपी शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। मंडल में बनने वाला राजकीय विश्वविद्यालय मुरादाबाद में बनेगा। शासन ने निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वह शुक्रवार को टीएमयू में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने टीएमयू के मेधावियों को सम्मानित किया। 104 विद्यार्थियों का गोल्ड, 103 विद्यार्थियों को सिल्वर और 98 विद्यार्थियों को कांस्य मेडल के साथ डिग्री देकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में तीन और विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे। शासन ने मुरादाबाद विवि बनाने के लिए कार्रवाई शुरू की। यही नहीं प्रदेश को फार्मेसी हब में विकसित किया जाएगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। दीक्षांत समारोह में सीएम योगीने छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के पंच प्रण के बारे में भी बताया।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कोरोना संक्रमण काल की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। दो करोड़ 20 लाख लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कहा कि डॉक्टर याद रखें, सेवा से ही संतुष्टि मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सीएम का आभार जताया।

वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉक्टरों की आत्मीयता भरी वाणी से मरीज का आधा दुख दूर हो जाता है। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि टीएमयू का शोध और पेटेंट के मामले में देश में छठवां स्थान है। इस दौरान भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!