spot_img
Saturday, March 25, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सेवक सभागार में सी ऍम ने सुनी जनसमस्यायें

मुख्य सेवक सभागार में सी ऍम ने सुनी जनसमस्यायें

मुख्य सेवक सभागार में सी ऍम ने सुनी जनसमस्यायें Cm Pushkar Singh Dhami Meet Public 2022 देहरादून आम जनता से मिलकर मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्यायें जनसमस्याओं का किया जायेगा त्वरित निराकरण राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता प्रदेश के विकास के लिये किये गये वायदों का शीघ्र धरातल पर होगा क्रियान्वयन। राज्य के मुखिया ने जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी मोके पर किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है।

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!