Homeउत्तराखंडधामी सरकार का महिला कर्मियों को बड़ा तोहफा करवा चौथ पर अवकाश

धामी सरकार का महिला कर्मियों को बड़ा तोहफा करवा चौथ पर अवकाश

देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें करवा चौथ पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए आदेश जारी किया है

पुष्कर सिंह धामी की सरकार की इस फैसले से महिला कर्मियों  में खुशी देखी जा रही है राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित के फैसलों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी नई सौगात लेकर आते रहे हैं ऐसे में अब महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से करवा चौथ के पर्व पर बुधवार 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का सरकारी आदेश जारी हुआ है

पुष्कर सिंह धामी सरकार के 1 नवंबर को सरकारी अवकाश महिला कर्मचारियों के घोषित किए जाने के बाद सचिवालय और विधानसभा के अंदर महिला कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया वहीं जिलों के सरकारी कार्यालय में भी महिला कर्मचारी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करवा चौथ के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के फैसले को स्वागत योग्य कदम बताती हुई नजर आई हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!