चम्पावत विकास को लगे पंख पुष्कर सिंह धामी का पहला नमस्कार Champwat Devlopment Cm Pushkar Singh Dhami चम्पावत में उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत तो हुआ ही विकास को पंख भी लगते नज़र आए है जैसी उम्मीद पुष्कर सिंह धामी से की जा रही थी उस उम्मीद पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है अपने पहले सरकारी दौरे में चम्पावत विकास की आधारशीला को रखते हुए पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत की जनता को हाथ जोड़ कर नमस्कार किया जो अपने आप में ये बताने के लिए काफी था इतने ऊंचे पद पर बैठा हुआ व्यक्ति अपनी प्राथमिकता में सबसे पहले उस जनता को रख रहा है जिनके आशीर्वाद का परिणाम जन सेवक के रूप में काम करने का अवसर मिला है
चम्पावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभाओं की कुल एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये (10370.54 लाख) की लागत की कुल 42 (19 $ 23) योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमे चम्पावत की 9 योजनाओं का लोकार्पण व 14 योजनाओं का शिलान्यास के साथ ही लोहाघाट विधानसभा की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले के विकास हेतु अनेक घोषणाएं की गई। जिसमें जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण किया जाएगा। नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास किया जाएगा। मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण, चंपावत में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा जिस हेतु जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। उनके द्वारा जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख की घोषणा की गई।
इसके साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में निर्माण किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजन व पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। साथ ही पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा। जिले के टनकपुर से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर 7 हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा। राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। घाट-पंचेश्वर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत जिले के नव सृजित पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑन लाइन शुभारंभ भी किया, आज से उप तहसील पुल्ला गुमदेश का संचालन प्रारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए जिनका मुख्यमंत्री जी द्वारा निरीक्षण भी किया गया। तथा विभिन्न प्रगतिशील कास्तकारों से वार्ता भी की। उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बद्री गाय की छास का भी स्वाद लिया,तथा किसानों के उत्पादों को सराहा।
डेली Uttarakhand Hindi News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले