गैरसैंण में धामी कैबिनेट की दूसरी बैठक में लिए गए अहम फैसले
गैरसैंण। बजट सत्र के दौरान गुरुवार को धामी कैबिनेट की भराड़ीसैंण में बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सत्र के दौरान भोजनावकाश के समय हुई धामी मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित की गई। फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना डबल किया गया। इस अपराध के लिए जेल नहीं होगी।
वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन किया गया है। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय। पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन भी किया गया है।
पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया। कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा। आबकारी नीति पर चर्चा नही हुई।