नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या Ayodhya Shaligram Poojan लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। अयोध्या शालिग्राम शिला पूजन नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के महंत ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे पहले, नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम शिला बुधवार की देर रात रामनगरी पहुंची।
भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया तो जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई। अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
अयोध्या भगवान राम का भव्य मंदिर बनाये जाने के लिए धार्मिक आस्था से पूरा देश जाग्रत हो चूका है ऐसे में वर्षो से भगवान राम का अयोध्या में सपना देख रहे आस्था पथ पर देश के लिए गर्व का विषय वहाँ विराजमान होने जा रहे श्री राम है अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर अपनी एक अलग धार्मिक आस्था रखता है देश की सियासत का अयोध्या से कोई मतलब नहीं लेकिन फिर भी सियासत किये जाने से परहेज राजनेताओं को रास नहीं आता है