Asharam आसाराम को उम्रकैद की सजा पिता ने खुशी में मिठाई बांटी Asharam Umarked News दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम को सजा के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़ित किशोरी ने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया। उसके पिता ने खुशी में मिठाई बांटी। पीड़िता ने कहा कि आसाराम ऐसा दुराचारी है, उसे तो पूरी जिंदगी जेल में रहना चाहिए।
सोमवार को गांधीनगर सेशन कोर्ट के आसाराम को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने की खबर विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चली तो शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता के चेहरे खिल उठे। पीड़िता भी काफी खुश हुई। उसने कहा कि कोर्ट पर पहले से विश्वास था। दुष्कर्मी आसाराम कभी जेल से बाहर न आए। मंगलवार को गांधीनगर की अदालत ने इस मामले में भी दुष्कर्मी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा होने से बहुत सुकून मिला है। जीत हमेशा सत्य की ही होती है। वह सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल के अंदर बैठकर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने शिष्यों के जरिये उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा रहा है। वह गवाहों को भी नहीं बख्श रहा।