आपदा में सियासत सरकार की राहत से जनता को राहत Apada Me Rahat Goverment Relief Public रूद्रपुर। भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेड़ा में आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने से पहले ही अलर्ट हो गये थे।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही उन्होंने प्रदेश भर के अधिकारियों को अलर्ट करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिये थे इसी का नतीजा रहा कि इतनी बड़ी आपदा में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया गया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का भी वितरण किया जा रहा है जिसमें चावल,दाल मसाले घी आदि शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा धामी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आपदा में सियासत किये जाने से भी राजनैतिक पार्टी के कुछ लोग पीछे नहीं है वो अपनी सियासत से आपदा में अच्छा काम करने वालो को नहीं भा रहे है हकीकत ये है नगर में कई ऐसे गुट बीजेपी कांग्रेस में मौजूद हो चुके है जो अपनी सियासत 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर कर रहे है सियासत का नया फार्मूला आपसी विवाद को आगे कर रहा है जनहित में काम करने वालो को अब कोई भी भाता नहीं है ऐसी ही तस्वीर कई ज़िलों में साफ तरह से देखी जा सकती है ।