spot_img
Saturday, June 3, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराष्टीयकेंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह पहुंचे उत्तराखंड Amit Sah Visit Uttarakhand केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। बुधवार आधी रात को जोलीग्रांट पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्वामी यतीश्वरा नन्द धन सिंह रावत सहित कई बीजेपी नेताओं में उनका स्वागत किया है

प्रदेश में रविवार से अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल को नुकसान पहुंचा है। आपदा में 50 से अधिक व्यक्तियों की जान गई है तो बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंची है। आपदा के बाद से ही केंद्र सरकार राज्य की स्थिति पर निगाह बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही राज्य को आपदा से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता दी जा रही है।

वीरवार को हवाई मार्ग से केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ आपदा प्रभावित वाली जगह पर जायेगे देहरादून में जोलीग्रांट पर वो राज्य के अधिकारियो के साथ बैठक भी करेंगे उत्तराखंड में हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार लगातार नज़र बनाये हुए है राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा केंद्र सरकार से मिला है

Uttarakhand News उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ के लिए हमारे वेब पोर्टल भड़ास फॉर इंडिया Bhadas4india को विजिट करे आपको हमारी वेबसाइट पर Dehradun News देहरादून न्यूज़ के साथ Uttarakhand Today News Breaking News हर खबर मिलेगी हमारी हिंदी खबरे शेयर करना नहीं भूले

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!