Tuesday, March 19, 2024
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड7th All India Police Judo Cluster Championship 2022

7th All India Police Judo Cluster Championship 2022

देहरादून मंगलवार दिनांक 27 सितम्बर, 2022 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 7th All India Police Judo Cluster Championship 2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया

दिनांक 19 सितम्बर, 2022 से 24 सितम्बर, 2022 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित हुई 7th All India Police Judo Cluster Championship 2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए *कराटे में आरक्षी प्रशान्त मौनी ने रजत, जूडो में उपनिरीक्षक स्नेहा तड़ियाल ने कांस्य, जिम्नास्टिक में मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने कांस्य, व वुशु में आरक्षी लवीश कुंवर ने कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

उत्तराखंड में खेल की भावना को आगे बढ़ाने में पुलिस महकमा कोई कमी नहीं छोड़ रहा है पुलिस विभाग में खेल के प्रति अपनी मेहनत के बूते कई पुलिस कर्मियों ने राज्य का नाम रोशन किया है जो उनमें एक नई ऊर्जा का संचार होता नजर आ रहा है राज्य में खेल को लेकर विभाग में कई खिलाड़ी बेहतर तरह से अपना नाम सहित विभाग के नाम को भी आगे बढ़ा रहे है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

HTML tutorial

Most Popular

error: Content is protected !!