Homeराष्टीय15 अगस्त 2022 पीएम मोदी स्पीच

15 अगस्त 2022 पीएम मोदी स्पीच

15 अगस्त 2022 पीएम मोदी स्पीच एक नए युग का नया संंदेश देते हुए नजर आती है भारत के लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधान मंत्री ने कहा  मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमारे देशवासियों ने भी उपलब्धियां की हैं, पुरुषार्थ किया है, हार नहीं मानी है और संकल्पों को ओझल नहीं होने दिया है।

अमृतकाल का पहला प्रभात Aspirational Society की आकांक्षा को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। हमारे देश के भीतर कितना बड़ा सामर्थ्य है, एक तिरंगे झंडे ने दिखा दिया हैआज का ये दिवस, ऐतिहासिक दिवस है। एक पुण्य पड़ाव, एक नई राह, एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का ये शुभ अवसर है दुनिया आज भारत को गर्व, आशा और समस्या समाधान के रूप में देखती है। दुनिया भारत को एक ऐसे गंतव्य के रूप में देखती है जहां आकांक्षाएं पूरी होती हैं।

आज विश्व पर्यावरण की समस्या से जो जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता हमारे पास है। इसके लिए हमारे पास वो विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है।
पिछले 8 वर्षों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के द्वारा आधार, मोबाइल जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं का उपयोग करते हुए, गलत हाथों में जाने वाले 2 लाख करोड़ रुपये को बचाकर उन्हें देश की भलाई में लगाने में हम कामयाब हुए हैं।

भारत की आजादी का महोत्सव इतना दिव्य बनाए जाने के लिए देश की जनता का उत्साह बताता है वो कैसे देश का निर्माण चाहते है आजादी का दिवस एक नए रूप में देखा जा रहा है भारत का मान अभिमान देश ही नहीं विदेशों में भी बड़ा है पूरा देश एक अलग उत्सव मनाता हुआ देखा जा रहा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!