Homeसंस्कृतिकब है भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका...

कब है भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज? जानें तिथि, महत्व, पूजा मुहूर्त और व्रत के नियम

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। हरतालिका तीज अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं दोनों द्वारा मनाई जाती है। हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए, देवी पार्वती ने सबसे पहले इस व्रत का पालन किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को वैवाहिक आनंद की प्राप्ति होती है।

हरितालिका तीज व्रत तिथि
हरितालिका तीज व्रत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त 2022
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अगस्त, 2022 को दोपहर 03:20 बजे से 30 अगस्त 2022 की दोपहर 03:33 बजे तक रहेगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को सुबह 06:05 बजे से 08:38 बजे तक रहेगा।

हरतालिका तीज व्रत के नियम
1. हरतालिका तीज व्रत के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए।
2. एक बार किसी व्यक्ति द्वारा हरतालिका तीज व्रत का पालन करने के बाद, इसे छोड़ा नहीं जा सकता है। इसलिए यह      व्रत सोच-समझकर लें।
3. यदि सूतक आदि के कारण पूजा न कर पाएं तो भी व्रत करें और दूर बैठकर कथा सुननी चाहिए।
4. हरतालिका तीज पर रात में जागकर शिव-पार्वती की पूजा-आराधना करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!